अगर आप एक पुरुष कर्मचारी है या आप एक महिला कर्मचारी विवाहित/अविवाहित है और आपके माता-पिता का जीवन आप पर निर्भर है याने आपके माता पिता आप पर आश्रित है तो ऐसे स्थिति में आपके माता पिता को ईएसआई के अंतर्गत शामिल किया जाएगा और उन्हें निशुल्क मेडिकल लाभ दिया जाएगा। और आप अपनी मां के लिए ईएसआई के अंतर्गत दावा कर सकते है।
लेकिन यदि आपके माता-पिता की मासिक आय 5,000/- रुपयों से अधिक है तो ऐसे स्थिति में उन्हें ईएसआई के अंतर्गत शामिल नहीं किया जा सकता है।
अगर कोई महिला कर्मचारी की शादी हो जाती है तो ऐसे स्थिति में भी उसके माता पिता को ईएसआई के अंतर्गत मेडिकल लाभ दिया जाएगा।

ईएसआई के अंतर्गत दावा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:
आपके द्वारा किए जा रहे दावे के प्रकार पर निर्भर करते हैं की आपको कौनसे दस्तावेज जमा करने है।
- सामान्य दस्तावेज:
- ईएसआई कार्ड: यह आपके पहचान का प्रमाण है और यह दर्शाता है कि आप ईएसआई योजना के अंतर्गत आते हैं।
- आधार कार्ड: यह आपके के पहचान का एक और प्रमाण है।
- पैन कार्ड: यह आपके आयकर विवरणों के लिए आवश्यक है।
- बैंक खाता विवरण: लाभ/दावा राशि आपके बैंक खाते में जमा किए जाएंगे इसलिए आपको अपना बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और बैंक का नाम प्रदान करना होगा।
- नियोक्ता का प्रमाण:
- नियोक्ता का प्रमाण पत्र: यह प्रमाण पत्र आपके नियोक्ता द्वारा दिया जाता है और इसमें आपकी सेवा अवधि, वेतन और ईएसआई योगदान विवरण शामिल होता है।
- वेतन पर्ची: आपकी वेतन पर्ची भी आपके वेतन और ईएसआई योगदान विवरण का प्रमाण है।
विशिष्ट दावों के लिए अतिरिक्त दस्तावेज:
- चिकित्सा लाभ के लिए:
- डॉक्टर का प्रमाण पत्र: यह प्रमाण पत्र आपने जिस डॉक्टर के पास खुद का इलाज कराया है उस डॉक्टर द्वारा जारी किया जाता है और इसमें आपके निदान, उपचार और दवाओं का विवरण शामिल होता है।
- अस्पताल का बिल: यदि आपने किसी अस्पताल में खुद का इलाज करवाया है, तो आपको अस्पताल का बिल और डिस्चार्ज कार्ड की जानकारी जमा करनी होगी।
- मातृत्व लाभ के लिए:
- जन्म प्रमाण पत्र: यह आपके बच्चे के जन्म का प्रमाण है।
- गर्भधारण प्रमाण पत्र: यह प्रमाण पत्र आपके डॉक्टर द्वारा जारी किया जाता है और आपके गर्भावस्था की पुष्टि करता है।
- अक्षमता लाभ के लिए:
- विकलांगता प्रमाण पत्र: यह प्रमाण पत्र किसी मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया जाता है और आपकी विकलांगता की गंभीरता को प्रमाणित करता है।
- आश्रितों के लाभ के लिए:
- विवाह प्रमाण पत्र: यदि आप अपने पति या पत्नी के लिए दावा कर रहे हैं, तो आपको अपना विवाह प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
- जन्म प्रमाण पत्र: यदि आप अपने बच्चों के लिए दावा कर रहे हैं, तो आपको उनके जन्म प्रमाण पत्र जमा करने होंगे।
ध्यान में रखे:
ईएसआई के अंतर्गत अपने माता पिता को शामिल करने के लिए आपके माता पिता बीमित व्यक्ति पर आश्रित होना आवश्यक है और उनकी मासिक आय 5,000/- रुपयों से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हमारे द्वारा दी गयी सभी जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। समय के साथ ईएसआईसी द्वारा इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए हमारा आपसे निवेदन है की नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Address | Employees’ State Insurance Corporation Panchdeep Bhawan Comrade Indrajeet Gupta (CIG) Marg, New Delhi – 110 002. |
Toll Free | 1800-11-2526 / 1800-11-3839 |
Phone | 011-23604700 |
E-Mails | pg-hqrs[at]esic[dot]nic[dot]in |
Official Website | https://www.esic.gov.in/ |