किसी भी कर्मचारी का ईएसआई के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नियोक्ता (Employer) द्वारा ही किया जाता है। अगर आप एक कर्मचारी (Employee) है तो आप ईएसआई के अंतर्गत खुद का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते।
कर्मचारी ईएसआई पोर्टल पर अपना लॉगिन और पासवर्ड बना सकता है और अपनी जानकारी को अपडेट कर सकता है लेकिन वह ईएसआई के अंतर्गत खुद को ऑनलाइन रजिस्टर नहीं कर सकता।
नियोक्ता ऑनलाइन रजिस्टर कैसे कर सकता है इसकी संपूर्ण जानकारी हमने निचे दी है:
- नियोक्ता को सबसे पहले श्रम सुविधा पोर्टल पर जाना होगा।
- होम पेज पर Sign Up पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा उसमे आपको पूछी गयी जानकारी (Name, Email, Mobile Number, Verification Code) भरनी होगी और Sign Up बटन पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके ईमेल पर एक Verification Link भेजी जाएगी आपको आपका ईमेल मई Click Here पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा उसमे Captcha Code दर्ज करने Generate OTP बटन पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके Mobile / email Id पर OTP भेजा जाएगा उसे दर्ज करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा उसमे आपको अपना Usename और Password बनाना होगा और Submit बटन पर क्लिक करना होगा।

- आप आपका Username और Password बन जाएगा और आपको Successful का मैसेज दिखाई देगा।

- अब आपको आपके Username और Password से Login करना होगा।

- अब आपके सामने Dashboard खुल जाएगा उसमे आपको Registration के अंदर Registration For EPFO-ESIC पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा उसमे आपको Apply For New Registration पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा उसमे आपको Employees’ State Insurance Act, 1948 पर टिक करके Submit बटन पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने Registration Form खुल जाएगा उसमे Establishment Details, eContacts,Contact Persons Identifiers, Employement Details, Branch/Divisoin, Avtivities में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी और Save बटन पर क्लिक करना होगा।

- इस प्रकार नियोक्ता (Employer) अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
नियोक्ता के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- नियोक्ता का आधार कार्ड: आधार कार्ड स्कैन किया हुआ या फोटो कॉपी होना चाहिए।
- पैन कार्ड: पैन कार्ड स्कैन किया हुआ या फोटो कॉपी होना चाहिए।
- बैंक खाता विवरण: बैंक खाते का विवरण जिसमें IFSC कोड, खाता संख्या और बैंक का नाम शामिल हो।
- स्थायी खाता संख्या (TAN) (यदि कर योग्य है)
- स्थापना का पता प्रमाण: आधार कार्ड, बिजली बिल, या पानी का बिल जैसे पते का प्रमाण।
- किराया रसीद: (किराए पर लिए गए परिसर के मामले में)
- कर्मचारियों की सूची (नाम, पता, DOB, वेतन आदि)
- घोषणा पत्र (Form 1)
- किराए का समझौता (यदि किराए पर लिया गया परिसर है)
- मालिक का प्रमाण पत्र (यदि स्वामित्व वाला परिसर है)
- अन्य दस्तावेज (यदि लागू हो, जैसे कि औद्योगिक लाइसेंस, व्यापार लाइसेंस आदि)
वैकल्पिक दस्तावेज:
- एमओयू (समझौता ज्ञापन): यदि कोई हो तो।
- पार्टनरशिप डीड: यदि कोई हो तो।
- प्रतिष्ठान का लाइसेंस: यदि कोई हो तो।
- जीएसटी प्रमाणपत्र: यदि कोई हो तो।
नए कर्मचारियों के लिए:
- कर्मचारी का आधार कार्ड: आधार कार्ड स्कैन किया हुआ या फोटो कॉपी होना चाहिए।
- कर्मचारी का बैंक खाता विवरण: बैंक खाते का विवरण जिसमें IFSC कोड, खाता संख्या और बैंक का नाम शामिल हो।
- पहचान का प्रमाण: आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान का प्रमाण।
- फोटो: पासपोर्ट आकार का फोटो।
Shram Suvidha Official Portal | Click Here |
User Manual For Registration under ESIC Act, 1948 | Click Here |
जिस संस्था में 10 या उससे अधिक कर्मचारी काम करते है ऐसे संस्था को अपने कर्मचारी का ESIC में पंजीकरण करना अनिवार्य होता है। कुछ राज्य में कर्मचारी संख्या भिन्न हो सकती है हमने निचे चार्ट दिया ही उससे जानकारी मिल जाएगी।

हमारे द्वारा दी गयी सभी जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। समय के साथ ईएसआईसी द्वारा इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए हमारा आपसे निवेदन है की नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Address | Employees’ State Insurance Corporation Panchdeep Bhawan Comrade Indrajeet Gupta (CIG) Marg, New Delhi – 110 002. |
Toll Free | 1800-11-2526 / 1800-11-3839 |
Phone | 011-23604700 |
E-Mails | pg-hqrs[at]esic[dot]nic[dot]in |
Official Website | https://www.esic.gov.in/ |