ईएसआईसी का पूरा नाम कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation) है। यह भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा कारखानों और अन्य प्रतिष्ठानों में कम आय में काम करने वाले कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा एवं निशुल्क चिकित्सा लाभ और आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु शुरू की गयी एक महत्वपूर्ण योजना है।
ईएसआईसी की स्थापना 1948 में कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम 1948 के तहत की गई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

ईएसआईसी का विभिन्न राज्यों के अनुसार पूरा नाम
Bangla | কর্মচারীদের রাজ্য বীমা কর্পোরেশন |
English | Employees’ State Insurance Corporation |
Hindi | कर्मचारी राज्य बीमा निगम |
Kannada | ನೌಕರರ ರಾಜ್ಯ ವಿಮಾ ನಿಗಮ |
Maharashtra | कर्मचारी राज्य विमा महामंडळ |
Punjabi | ਕਰਮਚਾਰੀ ਰਾਜ ਬੀਮਾ ਨਿਗਮ |
Tamil | பணியாளர்கள் மாநில காப்பீட்டு நிறுவனம் |
Telugu | ఉద్యోగుల స్టేట్ ఇన్సూరెన్స్ కార్పొరేషన్ |
Urdu | ایمپلائز اسٹیٹ انشورنس کارپوریشن |
ईएसआईसी योजना के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:
- बीमारी लाभ: कमर्चारी और उनके आश्रितों को निशुल्क बीमारी लाभ प्रदान करना।
- Sickness Benefits: सिकनेस बेनिफिट्स का लाभ प्रदान करना।
- Extract Sickness Benefit: कर्मचारी और उसके परिवार के सदस्योंको Extract Sickness Benefit का लाभ प्रदान करना।
- गंभीर बीमारी लाभ: कर्मचारी और उसके परिवार के सदस्योंको गंभीर बीमारी होने पर निशुल्क चिकित्सा लाभ प्रदान करना
- बेरोजगारी भत्ता: कंपनी बंद होने पर या कंपनी से कम करने पर बेरोजगारी के मामले में Cash Benefits का लाभ प्रदान करना।
- दुर्घटना लाभ: कर्मचारी की कंपनी के बाहर दुर्घटना होने पर लाभ प्रदान करना।
- मृत्यु लाभ: कंपनी में दुर्घटन में मौत होने पर लाभ प्रदान करना।
- स्थायी/अस्थायी विकलांगता लाभ: कंपनी में दुर्घटना में कर्मचारी को स्थायी/अस्थायी विकलांगता होने पर लाभ प्रदान करना।
- चोट लगने पर लाभ: काम के दौरान चोट लगने पर मोफत चिकित्सा लाभ एवं आर्थिक सहायता।
- पेंशन लाभ: बीमाकृत कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार को पेंशन सुविधा प्रदान करना।
- आश्रितों को लाभ: बीमित व्यक्ति और उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना।
- मातृत्व लाभ:: बीमित महिला कर्मचारी को और बीमित पुरुष कर्मचारी के पत्नी को प्रसूति और प्रसवपूर्व देखभाल प्रदान करना।
- पुनर्वास लाभ: व्यावसायिक पुनर्वास सुविधाएं प्रदान करना।
- स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
- सेवानिवृति के बाद लाभ: सेवानिवृत्त कर्मचारी को सालाना १२०/- रूपये भर कर निशुल्क चिकित्सा लाभ
ईएसआईसी योजना के लाभार्थी:
- प्रति माह 21,000/- रूपये तक वेतन पानेवाले कर्मचारी।
- प्रति माह 25,000/- रूपये तक कमाने वाले विकलांग कर्मचारी भी पात्र हैं।
ईएसआईसी के लिए आवेदन कैसे करें:
- कर्मचारी का नियोक्ता द्वारा ईएसआईसी में पंजीकृत किया जाता है।
- पंजीकरण के बाद कर्मचारी को ईएसआईसी पहचान कार्ड दिया जाता है। इसकी सहायता से कर्मचारी और उसके आश्रित किसी भी ईएसआईसी डिस्पेंसरी, ईएसआईसी अस्पताल, ईएसआईसी रेकमेंडेड अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकते है।
हमारे द्वारा दी गयी सभी जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। समय के साथ ईएसआईसी द्वारा इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए हमारा आपसे निवेदन है की नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Address | Employees’ State Insurance Corporation Panchdeep Bhawan Comrade Indrajeet Gupta (CIG) Marg, New Delhi – 110 002. |
Toll Free | 1800-11-2526 / 1800-11-3839 |
Phone | 011-23604700 |
E-Mails | pg-hqrs[at]esic[dot]nic[dot]in |
Official Website | https://www.esic.gov.in/ |