जब किसी कर्मचारी का ESIC में पंजीकरण किया जाता है तो उसके वेतन में से ESIC में निवेश जमा किया जाता है और साथ ही नियोक्ता द्वारा भी निवेश जमा किया जाता है।
ESIC में निवेश:
कर्मचारी का निवेश | 0.75 प्रतिशत |
नियोक्ता का निवेश | 3.25 प्रतिशत |
कुल निवेश | 4 प्रतिशत |
नोट: दैनिक मजदूरी के रूप में प्रतिदिन 176/- रूपये तक अर्जित करने वाले कर्मचारियों को अपना अंशदान हिस्सा देने से छूट प्राप्त है। लेकिन नियोक्ता को एसआईसी में अंशदान करना आवश्यक है।

उदहारण:
अगर किसी कर्मचारी का मासिक वेतन 18,000/- रूपये है तो
कर्मचारी का निवेश | 0.75 प्रतिशत | 135/- रूपये |
नियोक्ता का निवेश | 3.25 प्रतिशत | 585/- रूपये |
कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का मिलकर निवेश | 4 प्रतिशत | 720/- रूपये |
कुछ महत्वपूर्ण बाते:
कर्मचारी और नियोक्ता का ईएसआईसी में अंशदान कर्मचारी के मूल वेतन पर लागू होता है।
हमारे द्वारा दी गयी सभी जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। समय के साथ ईएसआईसी द्वारा इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए हमारा आपसे निवेदन है की नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Address | Employees’ State Insurance Corporation Panchdeep Bhawan Comrade Indrajeet Gupta (CIG) Marg, New Delhi – 110 002. |
Toll Free | 1800-11-2526 / 1800-11-3839 |
Phone | 011-23604700 |
E-Mails | pg-hqrs[at]esic[dot]nic[dot]in |
Official Website | https://www.esic.gov.in/ |